कुशीनगर । जिस किशोरी को उसके पिरजन गत तीन दिन से ढूंढ रहे थे उसका शव किन्नर पट्टी गांव में पूर्व सांसद बालेश्वर यादव के बगीचे में फंदे से लटकता हुआ मिला। यह घटना जिले के जटहा बाजार थाना के गांव माघी कोठिलवा की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि १०वीं कक्षा में पढ़ने वाली १४ वर्षीय छात्रा तीन दिन से लापता थी।
सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे उतवार कर पोस्टमार्टम के लिए भजवा दिया। इस दौरान छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्रा का एक युवक से बातचीत होती थी। उन्होंने युवक पर हत्या की आशंका जताई। इस संबंध में सीओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।