सार
- अब तक तीन विधायक छोड़ चुके हैं आम आदमी पार्टी, इस्तिफा देने वालों में दो विधायक पटिया जिले से
सभी विधायक भाजपा में शामिल
अमृतसर । इस पंजाब में सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी में भूचाल आया हुआ है। लंबे समय से पार्टी में हासिए पर चल रहे पूर्व आईपीएस और अमृतसर उत्तरी हलके से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सोमवार को पार्टी और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तिफा दे भाजपा में शामिल हो गए हैं।
रविवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा सोमवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में पार्टी का दामन थामा। उनके साथ ही कुंवर विजय प्रताप सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए। तीनों नेताओं ने पार्टी के साथ ही विधायक पद भी छोड़ दिया है।
बता दें की पार्टी ओर से 40 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होने के दूसरे दिन रविवार को पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधाायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने रविवार को ‘आप’ की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कुंवर विजय प्रताप सिंह के बकायदा आम आदमी पार्टी छोड़े जाने की जानकारी सोशल मीडिया और फेसबुक पर पोस्ट कर दी है।
पार्टी से सस्पेंड कर दिए गए थे कुंवर
उल्लेखनीय है कि पार्टी विरिधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए 29 जून 2025 पूर्व आईपीएस विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी से 5 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया था।
नौकरी छोड़ ज्वाइन की थी आप
तेजतर्रार और कड़क पुलिस आफिसरों में शामिल कुंवर विजय प्रताप सिंह की रिटायरमेंट 2029 में होनी थी। लेकिन उन्होंने पर पुलिस की नौकरी छोड़ अमृतसर में अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और राघव चड्ढा की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। अपनी वीआरएस के बाद उन्होंने कहा था कि राजनीतिक क्रांति जरूरी है, जनता ही यह क्रांति लाएगी। उन्होंने कहा था कि मैं राजनीति करने नहीं, राजनीति की परिभाषा बदलने आया हूं।
कांग्रेस प्रत्याशी सुनी दत्ती को 28 हजार वोटों से हराया
अमृतसर नार्थ से उन्हें टिकट मिला और 2022 में वो कांग्रेस के सुनील दत्ती को 28,318 वोटों से हराया था। लेकिन सरकार बनने के बाद से ही अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलते रहे। बेअदबी केस में इंसाफ में देरी, नकली शराब से 27 मौतें, मजीठिया पर विजिलेंस रेड का तरीका। वह साल 1998 बैच के आईपीएस अफसर थे। पंजाब में आईजी पद पर थे। 2015 में बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और उसके बाद कोटकपूरा बेहबल कलां में पुलिस फायरिंग में 2 लोगों की मौत के मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी के मुखिया थे।
