Home उत्तर प्रदेश पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

by Jharokha
0 comment

खास बात

  • मेडिकल आफिसर के लिए कुल स्वीकृत पर 630
  • आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026
  • शैक्षणिक योगता MBBS, 10 कक्षा तक पंजाब भाषा का ज्ञान होना चाहिए यदि नहीं है तो छह माह में इसे पूरा करना होगा
  • सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 2,360 रुपये और एसएसी के लिए 1,180 रुपये  आयु सीमा 18 से 37 वर्ष सामान्य के लिए
  • 53,100 रुपये वेतन और नियमानुसार अन्य भत्ते देय होंगे

चंडीगढ़ : यदि आप MBBS कर चुके हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो जल्दी करें। क्योंकि आवेदन में मात्र दो दिन शेष रह गए है। यह आवेदन आनलाइन करना है। पंजाब(Punjab) के फरीदकोट जिले में स्थित बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) ने पंजाब स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल आफिसर (जनरल) के 630 पदों पर पांच अगस्त 2026 तक आवेदन मांगे हैं। इसके लिए योग्याता MBBS होनी चाहिए।

आवेदन की अंति तिथि और शर्तें

मेडिकल आफिसर की आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथित 5 अगस्त 2026 दिन मंगलवार है। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS होना अनिर्वाय है। इसके साथ ही पंजाब मेडिकल काउंसिल या देश के किसी अन्य मान्यता प्राप्त काउंसिल से पंजीकृत होना जरूरी है। इसके साथ ही आवेदक को 10वीं कक्षा तक पंजाबी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा, वेतन और भर्ती प्रक्रिया

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी और बीसी वर्ग के आवेदकों के लिए 42 और दिव्यांग कोटे के उम्मीदवारों की आयु 47 व सरकारी कर्मियों की उम्र 45 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, तलाक शुदा और विधवा महिलाओं के लिए 40 वर्ष तय की गई है। सामान्य वर्ग के लिए व अन्य वर्ग के लिए ेतन की बात करें तो आरंभ में 53,100 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार के नियामों के मुताबिक अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
भर्ती प्रक्रिया की बाात करें 100 अंकों की लिखित परीक्षा पास करनी होगी। परीक्षार्थी को न्यूनतम अंक 33 प्रतिशत प्रापत करनें होंगे। मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सामान्य व अन्य श्रेणी के लिए 2,360 रुपये और एसएसी के लिए 1,180 रुपये आवेदन शुल्क जमा करवाने होंगे।
अधिक जानकारी के लिए BFUHS की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like