Home उत्तर प्रदेश Prateek Yadav Death News : बैकुंठधाम भैंसाकुंड में होगा प्रतीक यादव का अंतीम संस्कार

Prateek Yadav Death News : बैकुंठधाम भैंसाकुंड में होगा प्रतीक यादव का अंतीम संस्कार

by Jharokha
0 comment
Prateek Yadav Death News: Last rites of Prateek Yadav will be held in Baikunthdham Bhainsakund.
Prateek Yadav Death News Live: अखिलेश यादव के भाई और बिजनेसमैन प्रतीक यादव के निधन से समूचे UP में शोक की लहर है।  प्रतीक यादव पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी के बेटे थे।  उनका निधन बुधवार को सुबह हो गया है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्टअटैक बताया गया है।  प्रतीक यादव के पोस्टमार्टम के समय  केजीएमयू के  खुद अखिलेश यादव भी पहुंचे हुए थे । प्रतीक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बुधवार की शाम को करीब  चार बजे आई थी।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक यादव Prateek Yadav के शरीर पर  कुछ चोटों का भी उल्लेख किया गया था।
प्रतीक यादव Prateek Yadav के अंतिम संस्कार की तैयारी उनके लखनऊ स्थित घर और श्माशानघाट दोनों जगहों पर की जा रही है।  बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ के गोमती तट पर बैकुंठधाम भैंसाकुंड पर किया जाएगा।  कुछ ही देर में  उनके शव को शव वाहन से श्मशान घाट भैसाकुंड ले जाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा विष्ठ भाजपा नेता हैं और महिला आयोग की उपाध्यक्ष है।  उनके दो बेटियां भी हैं।  बताया जा रहा है कि जिस समय प्रतीक यादव का निधन हुआ था उस समय अपर्णा यादव असम के दौरे पर थी।
Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like