Home बिहार बहू ने ससुर को दी खौफनाक मौत;  पहले आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, फिर कुदाल के बेंट से पीट कर की हत्या

बहू ने ससुर को दी खौफनाक मौत;  पहले आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, फिर कुदाल के बेंट से पीट कर की हत्या

by Jharokha
0 comments

महाराजगंज : एक बहू ने अपने ससुर को ऐसी खौफनाक मौत दी कि सुन कर रुह कांप जाएगी। जमीन के एक टुकड़े के लिए हैवान बनी बहू ने बातचीत के लिए ससुर को घर बुला और आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ मिल कर कुदाल के बेंट से ससुर की हत्या कर दी। हत्या का यह मामला पुलिस जांच में सामने आया है।

दिल दहला देने वाली यह घटना उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के थाना फरेंदा के सोनबरसा गांव की है। हत्या की आरोपित बहू ने इस लोमहर्षक वारदात को अपने तीनन अन्य सहयोगियों के साथ मिल कर दिया है। पुलिस ने बहू सहित चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर शव पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है। बताया जा रहा है आरोपित बहू अपने 70 वर्षीय ससुर सच्चाराम गुप्ता पर जमीन की रजिस्ट्री करने का दबाव बना रही थी।
मामले के अनुसार शुक्रवार को सुबह सुच्चाराम गुप्ता की खून से सना शव उनके घर के बगल से मिला था। इसकी सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को दी शिकायत में मृतक सुच्चाराम की छोटी बहू ने अपनी जेठानी शोभा गुप्ता सहित गांव के ही तीन अन्य लोगाों पर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपितों को काबू कर पूछताछ शुरू की। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस आरोपितों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles