Home उत्तर प्रदेश Bengal elections: बंगाल चुनाव में बढ़ी योगी आदित्यनाथ की मांग, रैलियों में उमड़ रही भारी भीड़

Bengal elections: बंगाल चुनाव में बढ़ी योगी आदित्यनाथ की मांग, रैलियों में उमड़ रही भारी भीड़

by Jharokha
0 comment
Bengal elections: Demand for Yogi Adityanath increased in Bengal elections, huge crowd gathered in rallies

झरोखा न्यू। बांगाल विधानसभा चुनाव में करीब एक सप्ताह शेष रह गए हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार जोरों पर और सभी दलों के छोटे-बड़े नेताओं का रेलमलेल मचा हुआ है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की मांग भी काफी बढ़ गई है।

बंगाल विधानसभा चुनाव (Bengal elections) दो चरणों में होने पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे का 29 अप्रैल को होना है। ऐसे में धुआंधार प्रचार शुरू है। उत्तर प्रदेश में लॉ एंड आर्ड के लिए जाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यानि बुल्डोजर बाबा की मांग बंगाल में तेजी बढ़ी गई है। योगी आदित्यनाथ की रैलियों में जनता का हुजूम भी देखने को मिल रहा है । कुछ लोगों का कहना है योगी को सिर्फ एक सप्ताह के लिए बांगाल में देदिजीए, क्योंकि यहां बुल्डोजर बहुत जरूरत हैं।

बंगाल के लोगों की मन: स्थिति को भांपते हुए भाजपा शीर्षनेतृत्व ने भी योगी आदित्यनाथ को स्टार प्रचार बनाकर बंगाल के चुनाव मैदान में उतार दिया है। यहीं नहीं भाजपा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह बड़े-बड़े बोर्ड और होडिंग भी लगाए जिसमें उत्त्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो के साथ बुल्डोजर को भी। उभारा गया है।

इस चुनाव में बंगाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को भाजपा ने प्रमुख मुद्दा बनाया हुआ है। बता दें कि बंगाल चुनाव में योगी आदित्यनाथ की करीब 20 रैलियां प्रस्तावित हैं। यानि जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे वैसे चुनाव गर्दा भी खूब उड़ रहा है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like