लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ Meerut जिले के टीपी नगर में गन्ने के खेत में एक युवती की लाशी मिली। उसका चेहरा और हाथ जलाने का प्रयास किया गया था। युवती की पहच BA अंतिम वर्ष की छात्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अनुसूचित जाति से संबंधित थी।
मामले के अनुसार 15 मई को BA अंतिम वर्ष की छात्रा घर से परीक्षा दने के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। उसे अंतिम बार बाइक पर ब्वाय फ्रेंड के साथ जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। इसके तीन दिन बाद रविवार 17 मई को उसका शव उकसियां गांव में एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ। मौके पर पहुंची थानना रोहटा की पुलिस ने शव को बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक छात्रा की हत्या गला दबाकर की गई थी। पहचान छुपाने के लिए आरोपियों ने शव का चेहरा जलाने की कोशिश की। जबकि छात्रा के घर के लोगों ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगायाा है।
इस संबंध में छात्रा के परिजनों कि शिकायत पर पुलिस ने अंकुश, अंकित और निशांत नाम के तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर अंकुश का काबू करर लिया है। इस संबंध में एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि आरोपित अंकुश ने माना है कि छात्रा उसके साथ गई थी। दूसरे युवक से संबंध होने के शक में उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक उसकी पहचान उसके आधार कार्ड से हुई। इसके बाद पुलिस ने उसकी सूचना छात्रों परिजनों को दी, जिन्होंने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की।