12
कोरबा । भाजपा नेता की कुछ लोगों पीट-पीट कर दोनों टांगे तोड़ दी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में भय और आक्रोश है। गंभीर रूप से जख्मी भाजपा नेता शिव बालक सिंह तोमर भाजपा BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। भाजपा नेता के साथ मारपीट की यह घटना छत्तीसगढ़ Chhattisgarh के कोरबा Korba की बताई जा रही है। शिव बालक सिंह बालको नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं।
बताया जा रहा है कि मारपीट की यह घटना 15 जून सोमवार को कोरबा Korba के सिविल लाइन क्षेत्र में हुई है। इसके पीछे पुरानी रंजीश बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने स्टील की राड से हमला कर तोमर के दोनों पैर तोड़ दिए। गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता को मेडिकल कालेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
मारपीट का आरोप जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली और उसके साथियों पर लगा है। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।