Home उत्तर प्रदेश कैसेट किंग गुलशन कुमार की हत्या का दोषी अब्दुल मर्चेंट Abdul marchent harsul की मौत

कैसेट किंग गुलशन कुमार की हत्या का दोषी अब्दुल मर्चेंट Abdul marchent harsul की मौत

by Jharokha
0 comment
Abdul Merchant, convicted in the murder of cassette king Gulshan Kumar, has died in Harsul.

नई दिल्ली : कैसेट किग और टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार (Gulshan Kumar) की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा कार रहे अब्दुल मर्चेंट हरसुल (Abdul marchent harsul) वीरवार को 8 जनवरी को जेल में मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वीरवार को सुबह उसकी सेहत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उसे घाटी अस्पताल ले जाया गया जहां, डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने अब्दुल मर्चेंट हरसुल (Abdul marchent harsul) की मौत हार्ट अटैक से होना बताया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि करीब 28 साल पहले 12 अगस्त 1997 को मुंबई के इंधरी में जितेश्वर महादेव मंदिर से पूजा करते लौटते समय कैसेट किग और टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार (Gulshan Kumar) की हत्या गोलिया मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमामले में दाउद इब्राहिम का नाम सामने आया था। बताया जाता है अंडरवर्ल्ड डान अबूसलेम (Abusalem) ने गुलशन कुमार से रंगादी मांगी थी। रंगदारी देने से मना करने पर गुलशन कुमार की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। इसमें मुख्य आरोपी अब्दुल मर्चेंट हरसुल (Abdul marchent harsul) का नाम सामने आया था।

अब्दुल मर्चेंट अबसलेम का खास सूटर था। जो गुलशन कुमार की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा था। इसमें अबू सलेम, संगीतकार नदीम, एक्ट्रेस मोनिका बेदी और अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए थे। हालांकि कई आरोपी फरार रहे या बाद में अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किए गए।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like