अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड फेंकने वाला कथित आतंकी एनकाउंटर में ढेर, पुलिसकर्मी जख्मी

Alleged terrorist who threw grenade at temple killed in encounter in Amritsar, policeman injured

अमृतसर। पिछले दिनों पंजाब के अमृतसर में एक मंदिर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में पुलिस ने एक कथित आतंकी को मार गिराया है। यह मुठभेड़ सोमवार को तड़के चंद्र गांव में हुई।
बताया जा रहा है कि सूचना के आधार पर भारत-पाकिस्तान बार्डर से सटे गांव में पुलिस ने बाइक सवार आरोपितों की घेराबंदी शुरू की तो आरोपियों ने बाइक छोड़ पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गुरसेवक नाम के आतंकी की गोली, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस बीच उसका साथी मौके से फरार हो गया। आतंकियों की तरफ से चलाई गई गोली हेड कांस्टेबल की बाजू पर लगी, जबकि दूसरी गोली एक पुलिस कर्मी की पगड़ी को छू कर निकल गई। घायल आतंकवादी गुरसेवक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। फरार हुए दूसरे आतंकवादी का नाम विशाल बताया जा रहा है।

आरोपितयों ठाकुरद्वारा मंदिर पर फेंका था ग्रेनेड

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सूचना मिली थी कि ठाकुरद्वारा मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाले दोनों आतंकी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बल सिकंदर गांव की तरफ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर इंसपेक्टर अमोलकदीप सिंह और इंस्पेक्टर विनोद कुमार की टीमों ने आतंकियों का पीछा करना शुरू कर दिया। सुनसान इलाके में खेतों के बीच पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ होगई। जवाबी कार्रवाई में गुरुसेवक को गोली लग गई, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

अमृतसरी लौंग की दिवानी हुईं युवतियां

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक