Home देश दुनिया Amritsar News: दूल्हा करता रहा इंतजार, दुल्हन प्रेमी संग फरार

Amritsar News: दूल्हा करता रहा इंतजार, दुल्हन प्रेमी संग फरार

by Jharokha
0 comments
Amritsar News: The groom kept waiting, the bride absconded with her lover

Amritsar News: शादी का मंडप तैयार था और घर में शगुन की तैयारियां चल रही थी, लेकिन एन मौके पर दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई। यह मामला पंजाब के अमृतसर जिले के थाना छेहरटा के गांव खापड़खेड़ी का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गांव के हरप्रीत सिंह की शादी अमृतसर के ड्रमांवालाा बाजाार सुल्तान विंड रोड निवासी किरणदीप कौर के साथ तय हुई थी। परिजनों के मुबताबिक 15 फरवरी को बारात जाने वाली थी। घर में भी मेहमान आ गए थे, और तैयारियां चल रही थीं। 14 फरवरी को शगुन जाना था लेकिन किरणदीप कौर 13 फरवरी को ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बतया जारहा है कि किरणदीप कौर और हरप्रीत सिंह की सगाई करीब 8 माह पहले हुई थी।

इधर, हरप्रीत के परिजनों ने लड़की वालों पर बात छिपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि किरणदीप कौर के प्रेमी संग फरार होने से समाज में बदनामी हुई है। लड़े वालों बताया कि एक दिन पहले उन्हें किसी का फोन आथा कि किरणदीप कौर का कहीं और चक्कर चल रहा है, यह रिश्ता तोड़ दो। लेकिन उन्होंने इस बात को नजर अंदाज कर दिया। बहरहाल यह मामला अब पुलिस थाने पहुंच चुका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कीजा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles