Ayodhya News : जीएनडीयू (GNDU) के शिव शनि मंदिर स्थापित किया गया अक्षत कलश

Ayodhya News: Akshat Kalash established in Shiv Shani temple of GNDU

Ayodhya News अमृतर : श्री गुरु नानक देव विश्व विद्यालय (जएनडीयू) स्थित श्री शिव शनि मंदिर में अयोध्या धाम से आया पूजित अक्षत कलश स्थापित किया गया। मंदिर के प्रमुख सेवक पं. नरेंद्र ने बताया कि यह अक्षत कलश गायत्री शक्ति पीठ से ला कर मंदिर में स्थापित किया गया।

पं. नरेंद्र ने बताया कि जीएनडीयू (GNDU) परिसर में रहने वाले लोग और मंदिर प्रबंधन के सदस्य पूरे उमंग के साथ पीले रंग का वस्त्र पहन कर अक्षत कलश लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि अभी यह कलश मंदिर में रखा गया है। यह पूजित अक्षत निमंत्रण पत्र के साथ जीएनडीयू में प्रोफेर्सस, विद्यार्थियों और जीएनडीयू परिसर में रहने वाले लोगों के बीच वितरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रामलला का निमंत्रण पत्र वितरित करते समय लोगों से निवेदन किया जाएगा कि वे 22 जनवरी को अपने निवास स्थान पर या जहां कहीं भी वहीं भगवान राम की स्तुति करें। इस दिन हो सके तो सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Related posts

अमृतसरी लौंग की दिवानी हुईं युवतियां

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान