Bihar Crime News : डबल मर्डर से हिला सासाराम (Sasaram), बिहार के मंत्री अनीता देवी के गांव की घटना

Bihar Crime News: Sasaram shaken by double murder, incident in the village of Bihar Minister Anita Devi.

Bihar Crime News : मकर संक्रांति के दिन बिहार के सासाराम से डबल मर्डर की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बिहार के सासाराम (Sasaram) के जिस गांव से डबल मार्डर की खबर आ रही है वह गांव बिहार सरकार में अनीता देवी का गांव है।

खबर है कि जिले के थान क्षेत्र अगरेर के गांव अकाशी में एक बच्चे का बोरे में शव मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके गुस्साई भीड़ ने महिला के परिजनों के साथ भी मारपीट कर उसका घर फूंक दिया। घटना के बाद से गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस कैंप कर रही है।

मामले के अनुसार अकाशी गांव के रहने वाले जग्गू सिंह का चार साल का बेटा शिवम लापता हो गया। जब बच्चे की तलाश शुरू हुई तो उसका शव पड़ोस में ही रहने वाले दशरथ सिंह के घर के पास मिला। इससे आक्रोशित गांव वालों ने दशरथ के घर में घुसकर मारपीट की। गंभीर रूप से चोट लगने के कारण दशरथ की पत्नी चिंता देवी की मौत हो गई। सूचाना पा कर मौके पर पहुंची थान अगरेर की पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजवा दिया है। पुलिस ने लोगों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ दंडनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान

दो बच्चियों की हत्या कर मां ने की खुदकशी, कारण तलाश रही पुलिस