Home उत्तर प्रदेश बरेसर पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किया रुटमार्च

बरेसर पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किया रुटमार्च

by Jharokha
0 comment

रजनीश कुमार मिश्र (गाजीपुर) जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है । वैसे वैसे जनपद की पुलिस भी सुरक्षा को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है । इसी के तहत बरेसर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में बाराचवर चौराहे पर रुटमार्च किया साथ ही आने जाने वाले वाहनों की जांच भी की गई ।थानाध्यक्ष ने बताया की लोकसभा चुनाव को देखते हुए रुटमार्च किया जा रहा है ।

साथ ही उन्होंने जनता से मतदान म़े बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए जागरूक भी किया । साथ ही मतदान में बाधा उत्पन्न करने वालों को चेतावनी देते हुए कहां की अगर मतदान में किसी भी प्रकार की किसी ने भी बाधा डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। चाहे वो कितना भी बड़ा रसूखदार हो । वहीं चौकी प्रभारी रामबाबू सिंह ने कहा की हमारी नजर उन लोगों पर है । उन्होंने कहां की किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी ।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like