रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बरेसर थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार द्वारा विशेष टीम गठित कर चार वारंटियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय अपर सिविल जज मुहम्मदाबाद के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया । इस संबंध में बरेसर प्रभारी ने बताया की रामभजन बिन्द पुत्र सखराज बिंद निवासी खानपुर थाना बरेसर, शिवधनी बिंद पुत्र सखराज बिंद निवासी खानपुर बरेसर ,कुवेर वाली पुत्र कालिका निवासी चकजैनब व राजेश पुत्र रामचन्द्र निवासी सिपाह बरेसर के घर दबिश डाल कर इन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन सबके उपर माननीय न्यायालय में मुकदमा पंजीकृत हैं । इन लोगों को माननीय न्यायालय द्वारा मिले आदेश के उपरांत गिरफ्तार किया गया है । रामभजन बिन्द व शिवधनी बिंद के उपर जे0 एम0 0 3 के ही फौ. सं. 541/26 धारा 323.504 भादंवि के वारंटी है । वहीं कुवेर वारी चकजैनब के उपर फौ0 सं0 519/26 धारा 147,323,504,506 भादंवि के वारंटी है । इन सबको गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार, चालक कां चंदन, हेड कांस्टेबल महेश व अन्य लोग शामिल थे ।
थाना बरेसर पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
7