Table of Contents
गर्भावस्था के समय महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होता है। इस दौरा पौष्टिक और संतुलित आहार, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन खास मायने रखता है। इससे न केवल गर्भवती महिला बल्कि पेट में पल रहा बच्चा भी स्वस्थ रहता है और शरीर में खून की कमी भी दूर होती है। ऐसे में गर्भवास्था के दौरान दो चीजों का जूस नहीं पीना चाहिए।
गर्भावस्था किसी भी महिला के जीवन का सबसे अहम पल होता है। गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होता है, क्योंकि अब उन्हें अपने लिए ही बल्कि उस बेबी का भी ध्यान रखना होता है जो उनकी कोख में पल रहा होता है। गर्भवती महिलाएं जो कुछ भी खाती है उसका सीधा असर गर्भ में पल रहे बच्चे और उसके स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान कुछ चीजे नहीं खानी चाहिए।
एलोवेरा के जूस से बनाएं दूरी
गर्भावस्था में जूस पीना फायदेमंद होता, लेकिन आप एलोवेरा का जूस पीतीं हैं तो यह आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। वैसे तो लोवेरा का जूस पौष्टिक पेय होता है। एलोवेरा के जूस में एंटीआक्सीडेंट और विटामिन पाया जाता है जो कि कई तरह की समस्या को दूर करता है, लेकिन गर्भावस्था के दौरान एलोवेरा का जूस पीना आपे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। क्योंकि एलोवेरा में लेटेक्स होता है जिसे एंथ्राक्विनोन कहा जाता है जो कि यूट्रीन कंट्रक्शन और इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस का कारण बन सकती हैं। ऐसे में एलोवेरा जूस का पीना गर्भवती और गर्भस्थ शीशु दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे अच्छा के है गर्भावस्था के दौरान एलोवेरा जूस ना ही पीएं तो बेहतर होगा।
अनानास का जूस भी पहुंचा सकता है नुकसान
वैसे तो अनानास का जूस स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, लेकिन गर्भवस्था अनानास का जूस पीना गर्भवती महिला के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अनानास के जूस पीने से बच्चे की ग्रोथ पर बुरा असर पड़ सकता है। क्योंकि अनानास में ब्रोमलिन नामक एंजाइन पाया जाता है जिससे नुकसान हो सकता है।
डिब्बाबंद जूस से बनाएं दूरी
गर्भावस्था के दौरान डिब्बाबंद यानी पैक्ड जूस से दूरी बनाएं तो ही बेहरत रहेगा। क्योंकि डिब्बा बंद जूस में सूगर यानी चीनी की मात्रा अधिक होती है। जिससे बच्चे के विकास पर असर पड़ सकता है। इस लिए सबसे अच्छा विकल्प यही है कि आप जूस की गह ताजा और स्वच्छ फलों का सेवन करें। क्यों फलों में फाइबर पाया जाता है जो कि प्रेग्नेंसी के दौरान सेहत के लिए फायदेमंद होता है।