Home उत्तर प्रदेश कुत्ते के काटने से डाक्टर की मौत, एंटी रेबिज इंजेक्शन भी नहीं आया काम

कुत्ते के काटने से डाक्टर की मौत, एंटी रेबिज इंजेक्शन भी नहीं आया काम

by Jharokha
0 comment
Doctor dies after being bitten by a dog; even anti-rabies injections proved ineffective.

सार
जिले के नायकडीह गांव का मामला, 20 दिन पहले क्लीनिक में काउंटर पर चढ़ कर काटा था पागल कुत्ते ने

प्राईवेट अस्पताल में लगवाया था एंटी रेबिज का इंजेक्शन, 20 दिन बाद दिखने लगे थे लक्षण

गाजीपुर। पागल कुत्ते के काटने से निजी प्रेक्टिस करने वाले एक डाक्टकर की मौत हो गई। डाक्टर की पहचान विजय दुबे के रूप में हुई है। विजय दूबे जिले के नायकडीह बाजार में क्लीनिक खोल कर प्रेक्टिस करते थे। बताया जा रहा है विजय दूबे ने एंटी रेबिज इंजेक्शन भी लगवाया था, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
मृतक के परिजनों के अनुसार करीब 20 दिन पहले बाजार में घूम रहा एक पागल कुत्ता क्लीनिक में काउंटर पर चढ़ गया। जब तक डा: विजय कुमार संभल पाते कुत्ते ने उनके सिर में दांत गड़ा दिया। विजय को निजी स्वास्थ केंद्र में इलाज कराया। एन्टी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के बावजूद विजय कुमार की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही थी। उन्हें पीजीआई लखनऊ में भर्ती करवाया गया, लेकिन डाक्टरों जवाब दे दिया। वियज की वीरवार को सुबह मौत हो गई।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like