Home उत्तर प्रदेश अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, दो मंजिला मकान मलवे में तबदील

अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, दो मंजिला मकान मलवे में तबदील

by Jharokha
0 comment
Explosion at an illegal firecracker factory; two-story house reduced to rubble.

सार
सारनाथ क्षेत्र में चल रही थी अवैध पटाखा फैक्ट्री, देर शाम हुआ हादसा, मां-बेटे की हालत गंभीर, कई लोगों के दबे होने की आशंका, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सारनाथ क्षेत्र 15 अक्टूबर वीरवार की देर शाम एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया, जिससे दो मंजिला यह फैक्ट्री मलबे के ढेर में तब्दील हो गई। इस मलवे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस, एनडीआरएफ की टीम और फायर ब्रिगेड की टीमों ने राहत एवं बचाव का कार्य आरंभ कर दिया है। इसमें मां-बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह फैक्ट्री सारंग तालाब क्षेत्र में स्थित है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like