Home उत्तर प्रदेश रामपुर जेल में आजम खां से ईडी की पूछताछ

रामपुर जेल में आजम खां से ईडी की पूछताछ

by Jharokha
0 comment
ED questions Azam Khan in Rampur Jail.

रामपुर । उत्तर प्रदेश के रामपुर जेल में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने सपा नेता आजम खां से करीब आठ घंटे पूछताछ की। बताया जा रहा है कि ईडी ने जौहर ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन, चंदे के स्रोत, कथित फर्जी दानदाताओं, डमी ट्रस्टियों और जौहर यूनिवर्सिटी में निर्माण कार्यों से जुड़े कई बिंदुओं पर सवाल जवाब किए।

बताया जा रहा है कि जौहर ट्रस्ट से जुड़े मामले की जांच कर रही प्रर्तन निदेशालय की चार सदस्यीय टीम 14 अक्टूबर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे जेल पहुंची और आजम खां से पूछताछ शुरू की। बताया जा रहा है कि यह पूछताछ लगभग आठ घंटे तक चली। इसके बाद ईडी की टीम शाम करीब 4:30 बजे जेल से बाहर निकली ।

बताया जा रहा है कि ईडी यह जानना चाहती है कि जौहर ट्रस्ट को अलग-अलग स्रोतों से कितनी धनराशि मिली। इस रकम का इस्तेमाल किन कार्यों में किया गया।

You may also like