Election 2022: चुनाव के मद्देनजर ढोढहारामपुर में पुलिस ने ग्रामीणों के साथ की बैठक

Election 2022: रजनीश कुमार मिश्र । रविवार को ढोढहारामपुर गांव में बरेसर पुलिस ने संभ्रांत व्यक्तियों के साथ के साथ एक बैठक की । इस बैठक में मार्च में होने वाले विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरिके से सम्पन्न हो सके।इस संबंध में बरेसर थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया की विधानसभा चुनाव को लेकर ढोढहारामपुर गांव में संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक किया गया था।

ताकि चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया जा सके।उन्होंने बताया की ग्रामीणों ने भी पुलिस का हर संभव मदत करने का भरोसा दिलाया है।जिसके लिए मैं ग्रामीणों को ध्न्यवाद देता हु।जनता में लोकप्रिय बरेसर थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने कहा की थाने क्षेत्र के हर गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक किया जायेगा।वहीं उन्होंने चुनाव में बाधा डालने वालों को भी सख्त चेतावनी दी है।

कहा की अगर चुनाव या चुनाव से पहले कोई भी बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करेगा।उसके साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी।बैठक में बरेसर थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह,बाराचवर चौकी प्रभारी अनील मिश्रा, चालक कांस्टेबल सुधीर शुक्ला, कां अतुल यादव समेत सभी ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

Bihar News: बांकीपुर उपचुनाव में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर ने हासिल की जीत

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन