Home उत्तर प्रदेश ज़मीन हड़पने की साज़िश रचने वाला फर्जीवाड़ेबाज़ गिरफ्तार

ज़मीन हड़पने की साज़िश रचने वाला फर्जीवाड़ेबाज़ गिरफ्तार

by Jharokha
0 comment
Fraudster who conspired to grab land arrested

गाजीपुर। अपराध की जड़ पर प्रहार करते हुए मुहम्मदाबाद पुलिस ने आज एक शातिर फर्जीवाड़ेबाज़ को धर दबोचा, जो कूट रचित दस्तावेज़ों के बल पर ज़मीन हड़पने की साज़िश रच रहा था। थाना मुहम्मदाबाद की पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गंज तिराहे के पास से मुश्ताक अली(45) पुत्र मंसूर अली निवासी ग्राम मिरदहा, कस्बा मुहम्मदाबाद, को गिरफ्तार कर लिया। यह वही मुश्ताक अली है जिसके खिलाफ थाना मुहम्मदाबाद पर मु0अ0सं0 23/2025 के तहत धारा 420, 467, 468, 471, 504, 506 भादवि में मुकदमा दर्ज था।

बताया जा रहा है कि मुश्ताक अली ने  फर्जी दस्तावेज़ बनवाकर ज़मीन कब्जाने की गहरी साज़िश रची थी, लेकिन कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सका। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त के खिलाफ पहले से जांच चल रही थी और इसे “मोस्ट वांछित” की श्रेणी में रखा गया था। गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्रवाई जारी है, जल्द ही अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी की भी संभावना है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना मुहम्मदाबाद मय हमराह शामिल रहे।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like