Home उत्तर प्रदेश 7 जन्मों की खाई थी कसम, शादी की 22वीं रात पत्नी ने किया ऐसा कांड…अब पति काट रहा थाने के चक्कर

7 जन्मों की खाई थी कसम, शादी की 22वीं रात पत्नी ने किया ऐसा कांड…अब पति काट रहा थाने के चक्कर

by Jharokha
0 comment
The oath was broken after 7 births, on the 22nd night of marriage the wife committed such a crime… now the husband is making rounds of the police station.

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला शादी के 22 दिन बाद ही अपने पति को छोड़कर दो युवकों के साथ भाग गई. इस मामले में महिला के पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
गाजीपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नवविवाहित जोड़े की करीब तीन हफ्ते पहले शादी हुई थी. पति-पत्नी ने इस दौरान सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाई थी, लेकिन सात जन्म तो छोड़िए महिला 22 दिन बाद ही इस वचन को तोड़ते हुए दो युवकों के साथ रात के अंधेरे में फरार हो गई. घटना के बाद दुल्हे ने मामले में मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सोशल मीडिया के जमाने में रोज रिश्तों के दरकने के अलग-अलग मामले सामने आ रहे हैं. कभी सास दामाद के साथ तो कभी दादी नाती के साथ भाग कर शादी करने की घटनाओं ने लोगों को हैरानी में डाला हुआ है. ऐसे ही नजारे आए दिन देखने को मिल रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने बेटे की गृहस्थी बसाने के लिए बड़े ही अरमानों से उसकी शादी तय की.

22 दिन बाद हुई फरार-

तय समय पर बीते 16 अप्रैल को पिता अपने बेटे आशीष की बारात आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में लेकर गया. वहां पर पूरे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार समाज और रिश्तेदारों के मध्य उनके बेटे की शादी भी संपन्न हुई. उसके बाद दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल पहुंच गई. ससुराल जाकर वह ठीक ढंग से रहने लगी और इसी बीच 7 मई को यानी की शादी के 22 दिन के बाद ही अचानक से बहु रात को करीब 1:30 बजे घर से गायब हो गई.

बहला फुसलाकर ले गए युवक-

बहू के गायब होने की सूचना मिलते ही पूरे घर में हड़कंप मच गया. जानकारी के बाद ससुराल और अन्य लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली. इस दौरान बहू के ससुराल वालों को पता चला कि जितेंद्र और नितिन राजभर नाम के दो युवक उनकी बहू को बहला फुसलाकर भगाकर कहीं ले गए हैं. पहले तो उन्होंने इस मामले की जांच की और फिर जब बहू और उसके साथ भागे हुए युवकों का कहीं पता नहीं चल पाया.

जांच में जुटी पुलिस-

तब थक हारकर उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की. पुलिस ने भी इस मामले में बीएनएस की धारा 87 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच और महिला की तलाश शुरू कर दी है.

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like