प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई भाजपा नेता किरीट सोमैया की शिकायत पर की गई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए रोष प्रदर्शन में भाग लिया था। इस दौरान पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में भी लिया था। बताया जा रहा है कि इमरान खान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धारा के तहत कार्रवाई की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान अमेरिकी नागरिक और भारत में रोष प्रदर्शन में भाग लिया था। उनके पास अमेरिका का पासपोर्ट है।
बताया जा रहा है कि भाजपा नेटा किरीट सोमैया ने इमरान खान के मुंबई प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर सवाल उठाते हुए उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की थी। सोमैया के ने आरोप लगाया कि इमरान ने ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया’ (OCI) के नियमों और वीजा शर्तों का उल्लंघन किया है।
आमिर खान के भांजे को देश छोड़ने का नोटिस
previous post
