सार
25 साल पहले रेलवे स्टेशन पर हुई थी ‘गदर गए प्रेम कथा’ की शूटिंग
50 हजार रुपये खालसा कालेज प्रबंधन ने शाह रुख खान पर वीर जारा फिल्म शूटिंग के दौरान किया था सिगरेट पीने पर
अमृतसर । सीमावर्ती राज्य पंजाब का अमृतसर शहर न केवल आस्था, इतिहास और व्यापार के रूप में विश्वपटल पर अपनी पहचान बनाए हुए है, बल्कि करीब 500 साल पुराना यह शहर फिल्मकारों की भी पहली पसंद है। आस्था और इतिहास के इस शहर में कई ऐसी ऐतिहासिक इमारतें और रमणीय स्थल हैं जिनपर पंजाबी और हिंदी फिल्मकार फिदा हैं, जहां अक्सर किसी न किसी फिल्म की शूटिंग होती रहती है। आइए जानते हैं अमृतसर की उन जगहों को जो फिल्मों को सुपरहीट बनाने में कारगर रहीं।
गदर एक प्रेम कथा
करीब 25 साल पहले सनी देओल, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी जैसे सितारों से सजी एक फिल्म आई थी, जिसका नाम था ‘गदर गए प्रेम कथा’। इस फिल्म की कहानी भारत विभाजन पर आधारित थी। तारा और सकीना के दर्द भरी प्रेम कहानी के साथ-साथ उस सीन ने भी लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे, जिसमें लाशों से खचाखच भरी ट्रेन पाकिस्तान से अमृतसर के रेलवे स्टेशन पहुंचती है। सच में यह सीन बहुत ही मार्मिक था। इसकी पूरी शूटिंग अमृतसर रेलवे स्टेशन पर किया था।
अमृतसर रेलवे स्टेशन के सभी पोस्टर और होर्डिंग हटा कर इस तरह से बदलाव कर दिया गया था कि सच में अमृतसर रेलवे स्टेशन दर्शकों को वर्ष 1947 के समय का लगे। इसके लिए बकायदा स्टीम इंजन भी लाया गया और ट्रेन में पुराने डिब्बे लगाकर उन्हें मिट्टी जैसे रंग से इस तरह पोता गया, ताकि वह उसी दौर की लगे। इसी ट्रेन में लाशों से भरा वह सीन शूट किया गया था। यही नहीं लोगों कि भीड़ जुटाने के लिए फिल्म निदेश में यह सूचना जारी करवा दी कि जो लोग खादी के कुर्ते और पायजामें पहन कर रेलवे स्टेशन पर आएंगे उन्हें फिल्म में लिया जाएगा । इस तरह पूरा रेलवे स्टेशन लोगों से खचाखच भर गया और फिल्मांकन पूरा हो गया।
वीर-जारा
शाहरूख खान और प्रीटी जिंटा अभिनित इस फिल्म की शूटिंग वैसे तो भारत और पाकिस्तान दोनों की देशो में हुई, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण दृश्यों को फिल्मांकन अमृतसर के खालसा कालेज, अटारी रेलवे स्टशेन और अटारी बार्डर पर हुआ था। यहां तक कि अंजान गलियों से गांव तक के परिवेश के अमृतसर में ही फिल्माया गया था ।
यश चोपड़ा की फिल्मोंग्राफी में से एक प्रसिद्ध फिल्म वीर जारा के लोक प्रीय गीत ‘ दो पल’ का फिल्मांकन अटारी अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन पर किया गया था। इस फिल्म के कुछ मशहूर दृश्य खालसा कालेज में फिल्माया गया था। आप को बता दें कि शूटिंग के दौरान साहरूख खान के खालसा कालेज में सिगरेट पीने पर कालेज प्रबंधन ने करीब 50 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया था।
रंग दे बसंती
आमीर खान द्वारा अभिनित यह फिल्म वर्ष 2006 में आई थी। इस फिल्म की कुछ शूटिंग अमृतसर के क्वींस रोड स्थित अलकजेंड्रा स्कूल में और दृश्यों को गांवों में फिल्माया गया था।
सरबजीत
दीपेंद्र हुड्डा और ऐश्वया राय द्वारा अभिनित यह फिल्म तरनतारन के रहने वाले सरबजीत के जीवन पर अधारित थी, जिसे जासूसी के आरोप में पाकिस्तान सरकार कैद कर लेती। सरबजीत की मौत भी पाकिस्तान के कोट लखपत जेल में हो जाती है। इस फिल्म की शूटिंग अमृतसर और तरनतारन जिले के सरहदी गांवों में की गई थी।
उड़ता पंजाब
सरहदी क्षेत्र पंजाब में प्रतिबंधित दवाओं के दुरुपयो को दर्शाती फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ साल 2016 में रुपहले पर्दे पर आई थी। दिलजीत दोसांझा, शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और करीना कपूर अभिनित इस फिल्म की शूटिंग अमृतसर और इसके आसपास के गांवों में हुई थी।
लाल कोठी में हुई थी सदियां और धुरंधर की शूटिंग
शहर के क्वींस रोड और कूपर रोड के बीच स्थित लाल कोठी में रेखा और ऋषि कपूर अभिनित फिल्म शदियां और रणवीर सिंह अभिनित धुरंधर की शूटिंग हुई थी। इस फिल्म में लाल कोठी अफगानिस्तान का दूतावास बनाया है। इसके अलावा पंजाबी फिल्म ‘अंबरसरिया’ की भी शूटिंग इसी लाल कोठी में हुई है। इस फिल्म में लालकोठी के एक कमरे को हकीम जी का देसी दवाखाना दिखाया गया है। यही नहीं विगत कुछ माह पहले ही संजय दत्त भी तीन दिन इस कोठी में अपनी फिल्म की शूटिंग करते रहे।
लाहौर 1947
अभी आल-फिलहाल की बात करें तो ‘लाहौर 1947’ फिल्म की शूटिंग गुरु नगरी के खालसा कालेज में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में सनी देओल उनके बेटे करण देओल और प्रीटी जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म मुख्य रूप से भारत विभाजन पर आधारित है। ‘लाहौर 1947’ की शूटिंग खालसा कालेज के अलावा वाल्ड सिटी की कुछ गलियों और हवेलियों के अलावा गांवों और सरहद भी हो सकती है।
शहर के इन लोकेशन पर भी फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग
- अगर बात करते अंदरूनी शहर के अंदरूनी लोकेशन की तो वह भी फिल्मकारों को भाई है। इनमें अमृतसर का बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, केसर ढाबा, ढाब खटिंका स्थित आहुजा लस्सी सेंटर, जहाजगढ़ मोटर मार्केट, हालाबाजर, चित्रा सिनेमा के पीछे पुरानी सब्जी मंडी, हैरीटेज स्ट्रीट, क्वींस रोड और लोहगढ़ शामिल है, जहां दर्जनों हिंदी और पंजाबी फिल्मों के अलावा धारावाहिकों की शूटिंग हो चुकी है।
इन फिल्मों की भी शूटिंगे हुई हैं अमृतसर
रब ने बना दी जोड़ी
मनमर्जिया
सरदार उधम सिंह
हैप्पी भाग जाएगी
लाल सिंह चड्ढा
भारत
पंजाब 1984
द लीजेंड आफ भगत सिंह
बर्फी
सिंह इज किंग
