Home उत्तर प्रदेश सुहलदेव एक्सप्रेस पर पथराव, असिस्टेंट लोको पायलट जख्मी

सुहलदेव एक्सप्रेस पर पथराव, असिस्टेंट लोको पायलट जख्मी

by Jharokha
0 comment
Suhaldev Express pelted with stones; assistant loco pilot injured

सार
तरांव रेलवे स्टेशन के पास अराजक तत्वों ने बुधवार को किया पथराव
आनंद विहार से गाजीपुर सिटी आ रही थी सुहलदेव एक्सप्रेस

गाजीपुर । आनंद विहार (दिल्ली) से गाजीपुर सिटी आ रही सुहलदेव एक्सप्रेस पर अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना में असिस्टेंट लोको पायलट विकास कुमार तिवारी जख्मी हो गए। पथराव की यह घटना बुधवार को बताई जा रही है।

मामले के अनुसार सुहलदेव एक्सप्रेस बुधवार को सुबह करीब 10 बजे तरांव रेलवे स्टेशन के पास पहुंची ही थी कि अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। इस दौरान पत्थर रेल इंजन के लोको पायलट केबिन के बगल में लगी खिड़की के शीशे से जा टकराया, जिससे असिस्टेंट लोको पायलट विकास कुमार तिवारी घायल हो गए। इस घटना की जानकारी लोको पायलट ने वाकीटाकी से संबंधित अधिकारियों को दी। अधिकारियों के निर्देश पर ट्रेन को नंदगंज स्टेशन पर रोककर सहायक लोको पायलट को मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया। इसकी सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीमें पथराव करने वालों की तलाश कर रही हैं। इस दौरान ट्रेन करीब 10 मिनट तक नंदगंज स्टेशन पर खड़ी रही।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like