लखनऊ में लावारिस मिली गाजीपुर की बच्ची, उम्र महज तीन साल

Ghazipur girl found abandoned in Lucknow, only three years old

लखनऊ : यहां थाना बंथरा की पुलिस को एक तीन साल की लावरिस बच्ची मिली है। आरुषि नाम की यह बच्ची पुलिस को किशनपुर कौड़िया में चार फरवरी सोमवार को करीब 11:15 बजे रोती हुई मिली।

पुलिस के मुताबिक यह बच्ची अपना नाम आरुषि, पिता का नाम धीरज और माता का नाम सविता बता रही है। जबकि घर का पता पूछने पर केवल गाजीपुर ही बता पा रही है। अब यह बच्ची लखनऊ के थानाक्षेत्र गाजीपुर की रहने वाली है या एनसीआर दिल्ली के गाजीपुर या फिर गाजीपुर जिले की रहने वाली। पुलिस ने सभी थानों में बच्ची की फोटो सर्कुलेकर जानकारी मांगी है।

संबंधित थाने की पुलिस ने फोन नंबार जारी करते हुए कहा कि यदि इस बच्ची के बारे में किसी को भी कोई जानकारी मिले तो वह कृपया प्रभारी निरीक्षक बंथरा लखनऊ – 9454 403843, उ0नि0 विजय प्रताप – 9451027007 और कार्यालय थाना बंथरा लखनऊ मोबाइल नंबर 7839861084 पर सूचना दें, ताकि बच्ची को उसके माता-पिता तक पहुंचाया जा सके।

 

 

Related posts

The Impact of Technology on Casino Zonder IDin

Os Principais Casinos em Portugal e Seus Torneios de Poker Presenciais

Understanding Betting Limits on Campobet for Risk Management