Ghazipur News: मां बनी कसाई, छह माह की बेटी को मंगई नदी में फेंका

फोटो स्रोत : इंटरनेट मीडिया से

गाजीपुर (Ghazipur ): कसाई बनी एक मां ने अपनी छह माह की बेटी को मंगई नदी में फेंक दिया। वह भी अपने दो बच्चों के सामने। बताया जा रहा है कि जब मां ने इस बच्ची को नदी में फेंका तो वहां मौजूद महिला के दोनों बच्चे जोर जोर से रोने लगे। महिला में ऐसा क्यों किया, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।

हृदयविदारक यह घटना उत्तर प्रदेश गाजीपुर Ghazipur जिले के भुड़कुड़ा कोतवाली के बेलहरा गांव की बताई जा रहा है। मौके पर मौजूद महिला बच्चों की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लागे घटना स्थल पर पहुंचे और थाना कोतवाली पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्ची तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद बच्ची को नदी से बाहर निकाला गया तबतक बच्ची की मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रोगी है।

भुड़कुड़ा कोतवाली की पुलिस के मुताबिक बेलहरा गांव की रहने वाली सुलेखा की शादी दुल्लहपुर थाना के गांव नायकडीह निवासी अनिल कुमार से हुई थी। सुलेखा ने लगभग छह माह पहले एक बेटी को जन्म दिया। यह उसकी तीरी संतान थी। इससे पहले सुलेखा को एक बेटा और एक बेटी है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सुलेखा अपने तीनों बच्चों के साथ अपने मायके गांव बेलहरा आई थी। यहां वह रविवार को अपने तीनों बच्चों के साथ आटो में बैठक कर मंगई नदी पर बने चौजा खास पुल पर पहुंची और अपने दोनों बच्चों के सामने अपनी छह माह की बेटी को नदी में फेंक दिया।

सुरेखा के पिता घुरहू राम ने बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से बीमार है और उसका कुछ समय से उपचार चल रहा है। उधर, भुड़कुड़ा कोतवाल तारावती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

वो काली रात, जब हिंदुस्तान के सीने पर खिंची विभाजन की लकीर

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन