Home उत्तर प्रदेश Ghazipur News: पशु तस्करों की पिकअप पलटी, सात पशुओं की मौत

Ghazipur News: पशु तस्करों की पिकअप पलटी, सात पशुओं की मौत

by Jharokha
0 comment
Ghazipur News: Pickup of cattle smugglers overturned, seven animals died

गाजीपुर:  प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद पशु तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। वीरवार की रात में जिले के महली गांव में गौवंश लदी पिकअप पलटने से सात पशुओं की मौत हो गई।  स्थानीय लोगों की माने तो पशु तस्कर दो ट्रैक्टर व एक पिकअप ले कर दस बारह की संख्या में गिरी हुई गाड़ी को निकालने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों के आ जाने के कारण वो पशु तस्कर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार पूर्व में भी इस क्षेत्र में इस तरह की घटना दाउदपुर गांव के समीप हुईं थी,और अभी हाल फिलहाल में एक हफ्ते पहले बड़ेसर नहर पर भी इसी तरह की घटना हुई,इन घटनाओं से पुलिस प्रशाशन पे सवालिया निशान लगने के साथ स्थानीय और हिन्दू संगठन के लोगों में रोष व्याप्त है,अब देखना है कि इस तरह लगातार हो रही घटना को जिला प्रशासन कैसे रोकता है और किस तरह की कार्यवाही करता है

You may also like