Home उत्तर प्रदेश Ghazipur News: दस दिन पहले घर से स्कूल जाने के लिए निकली युवती अब तक नहीं पहुंची घर

Ghazipur News: दस दिन पहले घर से स्कूल जाने के लिए निकली युवती अब तक नहीं पहुंची घर

by Jharokha
0 comment

रजनीश कुमार मिश्र( गाजीपुर) करीमुद्दीनपुर थाने क्षेत्र पिहुली निवासी अरविंद राम की पुत्री प्रिती 29 जनवरी को रोज की भांति स्कूल जाने के लिए अपने घर 9:30 बजे निकली लेकिन शाम तक वो अपने घर वापस नहीं पहुंची। काफी खोज बिन के बावजूद भी उसका पता नहीं चला । वहीं प्रिती के पिता अरविंद राम ने बताया की 29 जनवरी प्रिती स्कूल जाने के लिए निकली लेकिन शाम तक वो वापस नहीं आई तो हम लोगों को चिंता होने लगी ।

उन्होंने कहां की प्रिती के घर न पहुंचने के उपरांत उसको हम लोगों ने काफी खोजबीन की फिर भी उसका कोई पता नहीं चला । उन्होंने बताया की लड़की के गुम होने की शिकायत हम लोगों ने करीमुद्दीनपुर थाने में भी किया है । अरविन्द राम ने कहां की अगर लड़की का पता चलता है तो कृपया गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर पुलिस को व मो. 7052075012 सूचित करे । वहीं करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष ने बताया की युवती की खोजबीन की जा रही है । जल्द ही युवती को ढूंढ लिया जाएगा।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like