Home उत्तर प्रदेश Ghazipur News: चोरी के माल, वाहन व असलहे संग चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Ghazipur News: चोरी के माल, वाहन व असलहे संग चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

by Jharokha
0 comment
Ghazipur News: Two thieves arrested with stolen goods, vehicle and weapons

गाजीपुर। शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर थाना पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को बिना नम्बर प्लेट की पिकप वाहन बोलेरो, अवैध तमंचा, चोरी के सामान व 65800 रुपये नकद बरामद किया।

थानाध्यक्ष जंगीपुर शैलेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम द्वारा सोमवार को क्षेत्र के ताजपुर मोड़ के पास से अभियुक्त सिन्टू उर्फ विनोद राम पुत्र महेन्द्र राम तथा प्यारे लाल प्रजापति पुत्र लालचन्द निवासीगण ग्राम मीरपुर ओड़ासन थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर को हिरासत में ले लिया। अभियुक्तों के कब्जे से नकद 65,800 रुपये, एक तमन्चा 0.315 बोर मय जिन्दा कारतूस, एक चार पहिया पिकप वाहन बोलेरो मैक्स बिना नम्बर प्लेट व चोरी का सामान बरामद हुआ।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए मुखौटा लगाकर, पीकप वाहन से चोरी करते हैं, इससे पहले भी हम लोग कई बार जेल जा चुके हैं। अभियुक्त सिन्टू उर्फ विनोद राम पुत्र महेन्द्र राम पर तेरह तथा प्यारे लाल प्रजापति पुत्र लालचन्द निवासी ग्राम मीरपुर ओड़ासन थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर हाल पता मुड़ियारी थाना भुडकुड़ा जिला गाजीपुर पर तिरालीस अपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like