
प्रतिकात्मक फोटो साभार सोशल साइट़स
रामपुर । उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यह एक युवक ने मनोरोगी और दिव्यांग नाबालिग लड़की दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया है। यह वारदात जिले के थाना अजीम नगर के एक गांव की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि दुष्कर्म की शिकार लड़की की उम्र 16 वर्ष है और वह मानसिक रूप से कमजोर तो है ही साथ ही वह हाथ और पैरो से दिव्यांग भी है। आरोप है कि किशोरी से दुष्कर्म करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका पड़ोसी युवक है। आरोप है कि यह युवक पिछले एक साल से किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
दुष्कर्म की शिकार इस किशोरी ने सोवार को एक मरे हुए बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद इस घटना का भेद खुला। कहा जा रहा है कि दुष्कर्म की शिकार हुई लड़की गूंगी और बहरी है। इस लिए परिवार वालो ने किशोरी को युवक का फोटो दिखाया तो उसने झट से आरोपी को पहचान लिया।
परिजनों की शिकायत पर थाना अजीम नगर की पुलिस ने पड़ोस के रहने वाले आरोपी युवक अंकित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह है मामला
इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक डा: संसार सिंह ने बताया थाना अजीम नगर में आकर एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई की उसकी एक 16 वर्षीय दिव्यांग बेटी है उसका पड़ोसी जो उसका रिश्ते में भाई भी लगता है। आरोपी एक वर्षों से वे उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर रहा था जिस से लड़की गर्भवती हो गई कल उसने एक मरे हुए बच्चे को जन्म दिया। इस संबंध में लड़के के विरुद्ध मुकदमा लिख लिया गया है उसके विरुद्ध आगे कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही जो आरोपी युवक अंकित है उसे गिरफ्तार किया जाएगा।