Ghazipur News: चाचा हमरे विधायक प्रशासन का करी! सपा विधायक जै किशन साहू के भतीजे की गुंडागर्दी; युवक को चप्पलों से पीटा

Ghazipur News: Uncle, our MLA is worried about the administration! Hooliganism of nephew of SP MLA Jai Kishan Sahu; The young man was beaten with slippers Ghazipur News: चाचा हमरे विधायक प्रशासन का करी! सपा विधायक जै किशन साहू के भतीजे की गुंडागर्दी; युवक को चप्पलों से पीटा

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर Ghazipur ।  गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सदर विधायक के भतीजे पर एक कहावत सटीक बैठती नजर आ रही है , वो है चाचा हमरे विधायक प्रशासन का करी! जी हां सही पढ़ा आप ने ऐसा ही  कारनामा किये हैं । गाजीपुर Ghazipur सदर से समाजवादी पार्टी के विधायक जै किशन साहू के भतीजे मनीष साहू ने बताया जा रहा है की मनीष साहू दुल्लहपुर स्थित अपने नीलकंठ गैस एजेंसी पर कतार में खड़े एक युवक को चप्पलों से सरेराह पीटना शुरू कर दिया ।
सूचना के मुताबिक ये घटना गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर क्षेत्र अंतर्गत नीलकंठ गैस एजेंसी का है । जहां माननीय के भतीजे साहब गुंडागर्दी करते हुए एक युवक को सबके सामने ही बीच सड़क पर युवक को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया । बताया जा रहा है की एक युवक दुल्लहपुर स्थित नीलकंठ गैस एजेंसी पर अपने एक साथी के साथ गैस सिलेंडर लेने पहुंचा था । जहां उसका विवाद वहां मौजूद एजेंसी कर्मीयों से हो गई । इसी दौरान वहां मौजूद माननीय विधायक जी के माननीय भतीजे मनीष साहू अपने चाचा का रौब दिखाते हुए पीड़ित युवक पर बरस पड़े ।
विधायक चाचा के भतीजे मनीष साहू उस युवकों सरेराह चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया । जिसका विडियो वहां मौजूद किसी ने बना लिया व सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । अब सवाल ये उठता है की विधायक चाचा के भतीजे गाजीपुर से दुल्लहपुर जाकर गैस एजेंसी पर क्या कर रहे थे । विवाद तो एजेंसी कर्मीयों व युवक के साथ हो रहा था । वहीं कुछ लोगों का कहना है की अभी तो समाजवादी पार्टी की सरकार भी नहीं तो ये हाल है की सपा के विधायक के भतीजे गुंडागर्दी कर रहे हैं । अगर सरकार में होते तो क्या करते। वहीं पुलिस ने बताया की इस घटना की शिकायत पीड़ित द्वारा की गई है । जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है । अब यहां भी एक सवाल उठता है की क्या विधायक चाचा के भतीजे पर पुलिस कार्रवाई होगी या विधायक चाचा भारी पड़ जायेंगे।

चाचा हमरे विधायक पुलिस का करी

गाजीपुर सदर से सपा विधायक जै किशन साहू के भतीजे पर एक कहावत सटीक बैठती है की चाचा हमरे विधायक पुलिस प्रशासन का करी अब यही देखना है की चाचा हमरे विधायक पुलिस प्रशासन का करी सही बैठता है की पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों को सबक सिखाती है ।

Related posts

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान

दो बच्चियों की हत्या कर मां ने की खुदकशी, कारण तलाश रही पुलिस