Pakistan: पाकिस्तान को दे रहे थे भारतीय सेना की खुफिया जानकारी, दो गिरफ्तार 

Pakistan: Were giving intelligence information about Indian Army to Pakistan, two arrested

अमृतसर।  पंजाब पुलिस ने मुक्तसर से दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तान Pakistan खुफिया एजेंसी ISI को भारतीय सेना की गोपनीय जाकारी भेज रहे थे।  पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलराज सिंह वासी चिबड़ावाली और आकाशदीप सिंह मिंटू निवासी महाबद्धर जिलस मुक्तसर के रूप में हुई है। जबकि इनका तीसरा साथी प्रीतपाल सिंह इस समय मुक्तसर की जिला जेल में बंद है।  यह जानकारी मनमीत सिंह ढिल्लों एसपी (डी) और रशपाल सिंह डीएसपी (डी) ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।
एसपी मनमीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी पाकिस्तानी एजेंटों से संपर्क कर भारत की संवेदनशील जानकारी लीक कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का तीसरा साथी प्रीतपाल सिंह मुक्तसर जिला जेल में पहले से ही बंद है।
एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे व्यक्ति पाकिस्तानी वाट्सएप नंबरों से लंबे समय से संपर्क में थे और उन्हें गोपनीय सूचना पाकिस्तान पहुंचाने के एवज में पाकिस्तान से पैसे भेजे जाते थे।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से कड़ाई के साथ पूछताछ की जा रही है। उन्हें रिमांड पर भी लिया जाएगा।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला