जमीन विवाद में गरजीं बंदूकें, पंजाब के तरनतारन का मामला

Guns roared over land dispute, case of Tarn Taran, Punjab

तरनतारन(Tarntaran) :  जमीन विवाद में बंदूकें गरज उठीं। इस घटना में दो भाइयों सहित उनकी मां भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है।  घायलों की पहचान राजबीर सिंह, भाई रंजीत सिंह और मां कुविंदर कौर के रूप में हुई ।  जबकि मुख्य आरोपी महिला जसविंदर कौर को पुलिस ने काबू कर लिया है, वहीं पांच अन्य लोग फरार बताए जा रहे हैं।  गयोलियां चलने की घटना जिले के थाना सदर पट्टी के गांव सैदों का बताया जा रहा है।
पुलिस को दिए बयाान में गांव सैदों निवासी राजबीर सिंह ने बताया कि सरुप सिंह की ओर से उसकी दो कनाल जमीन पर मालिकाना हक जमाया जाता था। इस बाबत को लेकर कई समझौते की कोशिश की कई लेकिन,आरोपी नहीं माने। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह राजबीर सिंह अपने घर मौजूद था। आरोपित सरुप सिंह अपनी पत्नी जसविंदर कौर, लड़के जगजीत सिंह, गुरजीत सिंह, बलराज सिंह के अलावा बोहड़ सिंह समेत गली में आए। जसविंदर कौर ने ललकारा मारते कहा कि इन सभी को जमीन न छोड़ने का मजा चखाया जाए। जसविंदर कौर के इशारे पर आरोपितों ने 12 बोर व 315 बोर राइफलों से गोलियां चलानी शुरूकर दीं। राजबीर सिंह, उसका भाई रंजीत सिंह घायल हो गए। बचाव लिए मां कुलविंदर कौर आगे आई तो आरोपित जगजीत सिंह ने राइफल का बट मारकर उन्हें जख्मी कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर मासमे की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

अमृतसरी लौंग की दिवानी हुईं युवतियां

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक