Home उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, एक्सपायर्ड डेक्सट्रोज मरीज को चढ़ाई; हंगामा

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, एक्सपायर्ड डेक्सट्रोज मरीज को चढ़ाई; हंगामा

by Jharokha
0 comment
Health Department negligence: Expired dextrose administered to patient; uproar ensues.

गाजीपुर। जिले के सामुदायिक सेहत केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी लापरवाही देखी गई। यहां अस्पताल के कर्मचारियों ने एक मरीज को दो माह पूर्व एक्सपायर्ड हो चुके डक्सड्रोज की बोतल चढ़ानी शुरू कर दी। यह मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह का बताया जा रहा है। हलांकि परिजनों के हंगामे के बाद सेहत कर्मियों ने मरीज को मेडिकल कालेज गाजीपुर रेफर कर दिया।

यह है मामला

इस संबंध में जिले के गांव मुस्तफाबाद बस्तपुर के रहने वाले विपिन कुमार ने बताया कि उसके 80 वर्षीय दादा जगधारी राम की तबियत खराब होने के कारण इलाज के लिए मंगलवार को सामुदायीक स्वास्थ्य केंद्र मरदह लाया गया। यहां मौके पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने उसके दादा को डेक्सट्रोज का बोतल चढ़ाना शुरू कर दिया।
विपिन ने बताया कि बताया कि उन्होंने जब बोतल देखी तो उसपर एक्सपायर्ड तिथि 08-2026 लिखी हुई थी। जब इसका फोटो और वीडियो बनाने के बाद पूछताछ की गई तो वे कुछ भी कहने से बचने लगे। इसी बीच परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने बताया का बात बढ़ती देख सेहत कर्मियों ने तत्काल बोतल बदलकर दूसरी बोतल लगा दी। इसके बाद सेहत कर्मियों ने उसके दादा को मेडिकल कालेज अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल दादा की तबियत ठीक है।

मामले की जांच कर की जाएगी कार्रवाई

इस संबंध में मरदह सीएचसी प्रभारी डा. रवि रंजन ने कहा कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like