Home पंजाब BSF ने पकड़ा हेरोइन और पाकिस्तान से आया ड्रोन

BSF ने पकड़ा हेरोइन और पाकिस्तान से आया ड्रोन

by Jharokha
0 comment
BSF seizes heroin and drone from Pakistan.

अमृतसर/गुरदासपुर : भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अमृतसर के पाकिस्तान (Pakistan) से सीमावर्ती क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से नौ किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है। यह बरामदगी 7 और 8 अक्टूबर वीरवार को गश्त के दौरान खेतों से बरामद की गई, जिसे जवानों ने संबंधित थाने की पुलिस को सौंप दिया । इसी तरह बीएसएफ ने पंजाब के ही जिला गुरदासपुर में पाकिस्तान के सरहदी क्षेत्र से लगे भारतीय सीमा में खेतों से एक ड्रोन बरामद किया है।

खेतों से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद

इसी तरह के अन्य मामले में जिला गुरदासपुर में BSF के 27 बटालियन के जवानों ने धान के खेतों से ड्रोन बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है।
मामले के अनुसार BSF की खुफिया शाखा (G-ब्रांच) की सूचना पर BOP चंदूवडाला के जवानों ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान गांव रोसे के किसान सुखदेव सिंह के धान के खेत से एक ड्रोन बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like