इंदौर । मोबाइल फोन पर बातचीत बंद करने और दोस्ती तोड़ने से नाराज एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिल कर युवती की चाकू गोद कर हत्या कर दी। यह घटना मध्य प्रदेश के इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। युवकों की पहचान अभिषेक और निखिल के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतका की छोटी बहन ने बताया कि उसकी बहन वैष्णवी की अभिषेक से दोस्ती थी। अभिषेक ने वैष्णवी को बहाने अपने घर बुलाया और चाय-नाश्ता के बाद बातचीत के लिए अपने दोस्त नीखिल को भी बुलालिया । बातचीत के दौरान आरोपितों ने वैष्णवी पर चाकू से कई वार किया, जिससे उसकी बहन लहूलुहान हो गई। आरोप है कि आरोपितों ने वैष्णवी को अस्पताल भी नहीं ले जाने दिया। गंभीर हालत में वैष्णवी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपितों को काबू कर उनसे पूछताछ कर रही ।
