How to make Sattu Lassi: सत्तू की लस्सी, स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद

How to make Sattu Lassi: अगर आप उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं तो चने के सत्तू और इसकी लस्सी से भलीभांति परीचित होंगे। गर्मी हो या बरसात, हर मौसम में सत्तू (Sattu) आपकी सेहत का ध्यान रखता है।
आयुर्वेद के मुताबिक सत्तू (Sattu) का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। चाहे वह चने का सत्तू हो या जौ या फिर जौ-चना मिक्स। इसमें प्रोटीन, कार्ब्स, मिनरल्स आदि भरपूर होते हैं। सत्तू एक तरह से मोटे अनाज से तैयार होता है।

चने का सत्तू काले चने को भून कर तैयार किया जाता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि प्रदेशों में लोग गर्मियों में चने के सत्तू से बनी लस्सी का प्रयोग करते हैं। यह मीठी और नमकीन दोनों तहर से तैयार की जाती है। आपने देखा ही होगा कि गर्मियों में दही से तैयार छाछ, लस्सी की मांग बढ़ जाती है। पर हम आप को सत्तू की मीठी स्वादिस्ट लस्सी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

सत्तू की लस्सी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री एक व्यक्ति के लिए

चने का सत्तू- दो बड़े चम्मच
दही- एक कप
पीनट बटर- 1 1/2 बड़ा चम्मच (अगर उपलब्ध नहीं है तो कोई बात नहीं)
गुड़ बुरादा- दो बड़ा चम्मच
इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
ठंडा पानी- एक गिलास
बादाम, पिस्ता- गार्निश के लिए (यदि उपलब्ध है तो)

सत्तू की लस्सी बनाने की विधि

एक मिक्सी जार या लस्सी बनाने के लिए कोई जग लें। उसमें दही और चने का सत्तू डाल दें। अब इसमें पीनट बटर, गुड़ का बुरादारा, इलायची पाउडर और ठंडा पानी भी डाल दें। यदि गुड़ पसंद नहीं है तो इसके जगह चीनी का बुरादा भी मिला सकते हैं। इसके बाद इसे अच्छी तरह मथ लें। अब इसे एक गिलास में डालें। गार्निश के लिए बादाम, पिस्ता काटकर डाल दें। चाहें तो बर्फ भी डाल सकते हैं। लीजिए अब आपकी लस्सी बन कर तैयार। इसे खुद भी पीएं और मेहमानों को भी पिलाएं।

Related posts

सर्दी में सेहत और स्वाद का खजाना, लिट्टी-चोखा

पढ़ते हैं नमाज पर लगाते हैं तिलक, कहलाते हैं पांडे और तिवारी; जौनपुर जिले के इस गांव के मुस्लमानों की है गजब कहानी

Ramadan 2024: माहे रमजान में इफ्तार के लिए तैयार करके रखें ये खास नमकीन, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी