Ramadan 2024: माहे रमजान में इफ्तार के लिए तैयार करके रखें ये खास नमकीन, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

Ramadan 2024: Keep these special snacks prepared for Iftar in the month of Ramadan, energy will remain throughout the day.

Ramadan: चांद दिखते ही रमजान का महीना शुरू हो जाएगा। इस्लाम धर्म में रमजान का महीना पवित्र माना गया है। एक माह तक चलने वाली रमजान में इस्लाम को मानने वाले लोग सुबह से शाम तक रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं।

रमजान के इस पूरे महीने में रोजा रखने वाला रोजेदार बिना कुछ खाए पीए और पूरे संयम के साथ एक माह तक व्रत रखते हैं। सूरज निकलने से पहले सहरी में कुछ हल्का खाते हैं और पूरे दिन के उपवास के बाद शाम इफ्तार कर रोजा खोजा जाता है। इफ्तार के दौरान हर घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। यहां तक की इफ्तार की दावत दी जाती है। ऐसे में आप भी अपने घर पर कुछ पौष्टिक नमकी बना कर इसके रोजा इफ्तार में शामिल कर सकते हैं तो आईए जानते हैं वह खास नमकीन क्या है और कैसे बनाएं…

मखाने की नमकीन

आप पहले मखाने को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद मखाने को अच्छी तरह से भून लें, चाहें तो इसमें थोड़ा भूना हुआ काजू मिला सकती हैं। इसके बाद इसके बाद आप इसे डिब्बे में बंद करके रख सकती हैं। मखाने की इस नकमीन को आप सहरी या इफ्तार में शामिल कर सकती है। इसके सेवन से आपकी एनर्जी दिनभर बनी रहेगी।

पोहा

पोहे की नमकीन बनाना काफी आसान है और सस्ता है। पोहा बाजार में आसानी से मिल जाता है। इसे भून लें। इसमें भूनी हुई मूंगफी की गिरी, थोड़ा भूना हुआ काजू और नमकीन भूजिया मिला कर ना सकती है। यदि आप हरी मटर के साथ बनाना चहती हैं तो पहले हरी मटर को एक कड़ाही में थोड़ा तेल डालकर भून लें। इसके बाद इसमें हल्का पानी से भिगोया हुआ पोहा और आवश्यकता अनुसार नमक डाल कर मिला ले। पोहा तैयार है।

आलू चिप्स

आजकल बाजार में आलू सस्ता और सुलभ है। आलू का चिप्स बना कर इसे अच्छी तरह सुखा लें। इसके तेल या रिफाइंड में तल कर इफ्तार पार्टी में शामिल कर सकती हैं।

Related posts

सर्दी में सेहत और स्वाद का खजाना, लिट्टी-चोखा

पढ़ते हैं नमाज पर लगाते हैं तिलक, कहलाते हैं पांडे और तिवारी; जौनपुर जिले के इस गांव के मुस्लमानों की है गजब कहानी

How to make Sattu Lassi: सत्तू की लस्सी, स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद