Home धर्म / इतिहास कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं, तो ये चीजें साथ जरूर लेकर जाएं

कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं, तो ये चीजें साथ जरूर लेकर जाएं

by Jharokha
0 comments
If you are going on Kanwar Yatra, then definitely take these things with you.

फीचर डेस्क : शिवभक्तों को पूरे साल सावन के आने का बेसब्री से इंतजार रहा है। इस वर्ष भगवान भोले नाथ उनके भक्तों का प्रीय महीना सावन 11 जुलाई से आरंभ हो रहा है। सावन का पहला सोमवार तीन दिन बाद यानी 14 जुलाई को पड़ रहा है।
सावन के महीने में कांवड़ यात्रा शुरू होती है। इस यात्रा में शिवभक्त गंगा, गोदावरी, कावेरी, शीप्रा, यमुना सहित अपने आसपास के पवित्र नदियों और सरोवरों से जलभरने जाते हैं। इसके लिए शिवभक्त मीलों पदयात्रा बिना रुके बिना थके करते हैं। और जल लाकर अपने आराध्य को अर्पित करते हैं। शिवभक्त सावन के सोमवार को व्रत रखते हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं।

सावन के आरंभ होते ही कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो जाती है जो पूरे एक माह तक चलती है। इस दौरान कई लोग पैदल यात्रा करते हैं। कांवड़ यात्रियों के लिए जगह-जगह लंगर और भंडारे लगाए जाते हैं। मेडिकल कैंप की भी व्यवस्था होती है। यहां तक कह उत्तर प्रदेश सरकार तो कांवड़ यात्रा को एक उत्सव के रूप में मना रही है। फिर भी आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए अपने साथ कुछ आवश्यक सामन भी रखना जरूरी है। अगर आप भी पहली बार कांवड यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन चीजों को अपने साथ जरूर रखें।

हल्के और कंफर्टेबल कपड़े साथ रखें

कांवड़ यात्रा पर जाते समय हल्के और कंफर्टेबल कपड़े साथ रखना चाहिए। जैसे टी-शर्ट, हाफ पैंट या पायजामा। इसके अलावा स्लीपर या जूते अच्छी क्वालिटी के होने चाहिए, जो लंबी पैदल यात्रा के लिए मुफीद और टिकाऊ हो। बरसात का मौसम है तो रेनकोट या छाता साथ रखें। इसके अलावा एक जोड़ी अतिरक्त कपड़े जरूर रखें ।

फर्स्ट एड बाक्स

पैदल सफर मीलों का है। ऐसे में अपने साथ एक छोटा सा फर्स्ट एड बाक्स जरूर रखें। इस बाक्स में बैंडेज, डेटाल, काटन, उल्टी, पेट दर्द, लूजमोसन, सिर दर्द, ओआरएस और एसिडिटी की दवा जैसी कुछ जरूरी चीजें हों। कांवड़ यात्रा लंबी होती है है। ऐसे में पैरों में छाले पड़ सकते हैं। इसलिए डाक्टर से सलाह कर पाउडर या एंटीसेप्टिक क्रीम साथ रखें। यदि आप उच्चरक्त चाप, शुगर या सांस के मरीज हैं तो यात्रा में जाने से पहले डाक्टर की सलाह अवश्य लें।

ड्राईफ्रूट भी रखें

यात्रा के दौरान अपने को एनर्जी से भरपूर रखने के लिए ड्राईफ्रूट साथ रखें। यह लंबे समय तक खराब नहीं होगा। इनमें आप बादाम, किशमिश और काजू जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं। चाहें तो भुना हुआ चना भी साथ रख सकते हैं। इन्हें खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है. इसके अलावा इंस्टेंट फूड जैसे कि मैगी, बिस्कुट, नमकीन, मूंगफली, चाकलेट भी रख सकते हैं। एक पानी की बोतल साथ अवश्य रखें और समय समय पर पानी पीते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

जरूरी सामान

इसके साथ ही रात को रुकने के लिए एक हल्की चटाई, एक हल्की चादर अपने साथ रख सकतें है। इसके अलावा टार्च, मोबाइल और पावर बैंक, आईडी प्रूफ जो कभी जरूरत पड़ने पर काम आ सकता है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles