Home उत्तर प्रदेश JEE Main 2025 Session 2 Exam : अप्रैल में होगी जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा , शेड्यूल जारी

JEE Main 2025 Session 2 Exam : अप्रैल में होगी जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा , शेड्यूल जारी

by Jharokha
0 comment
JEE Main 2025 Session 2 Exam: JEE Main Session 2 exam will be held in April, schedule released

JEE Main 2025 Session 2 Exam: जेईई मेन सेशन 2 का परीक्षा शेड्यूल जारी हो गया है। एनटीए ने जेईई JEE Main सेशन 2 का परीक्षा शेड्यूल अपनी आफिशियल वेबसाई nta.ac.in पर अपलोड कर दिया है। जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा के लिए देश-विदेश में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए पंजीकरण करने वाले विद्याथी अपनी फाइनल तैयारी शुरू कर सकते हैं। परीक्षा शेड्यूल बनाते समय सीबीएसई और अन्य बोर्ड की 12वीं परीक्षा का शेड्यूल ध्यान में रखा गया है।

2 से 9 अप्रैल के बीच होगी परीक्षा

जारी शेड्यूल के मुताबिक जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षा 2 से 9 अप्रैल 2025 के मध्य होगी। इसमें इसमें पास होने वाले विद्यार्थी आईआईटी, एनआईटी और अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला ले सकते हैं। वहीं, जेईई मेन के जरिए बीआर्क एंट्रेंस एग्जाम का पेपर देने वाले विद्यार्थी पास होकर टाप आर्किटेक्चर कालेज में दाखिला ले पाएंगे। जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा से जुड़े सभी ताजा जानकारी एनटीए की आफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर चेक कर सकते हैं। जेईई मेन प्रवेश पत्र 2025 भी इसी वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

 

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like