करीमुद्दीनपुर पुलिस ने एन्काउंटर के उपरांत एक बदमाश को दबोचा

रजनीश कुमार मिश्र ( गाजीपुर) अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाएं जा रहे अभियान के तहत करीमुद्दीनपुर पुलिस ने एक बदमाश को धर दबोचा । इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया की सोमवार की देर रात करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह पुर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर रात्रि वाहन चेकिंग कर रहे थे । तभी एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उक्त व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए मुहम्मदाबाद की तरफ भागने लगा ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया की इस हमले म़े हमारे जवानों ने अपने को बचाते हुए सेट पर सूचना प्रसारित कर भाग रहे आरोपी का पीछा किया । उन्होंने बताया की सूचना प्रसारित होने के बाद मोहम्मदाबाद पुलिस ने भी हाटा नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर दी । पुलिस की घेराबंदी कर बदमाश ने दोबारा पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिया ।

पुलिस ने भी जबाबी कर्यवाही की जीसमें बदमाश के पैर में गोल लग गई। गोली लगते ही बदमाश बुरी तरह से घायल हो गया । जिसे उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया है । जहां उसका इलाज चल रहा है । पुलिस ने बताया की घायल बदमाश वाराणसी जनपद के लंका थाना क्षेत्र के सूरज शर्मा पुत्र विष्णु शर्मा नगवा का निवासी है । पुलिस ने बताया की इसके उपर 25000 हजार रुपये का इनाम था । इसके पास से एक अबैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है ।

Related posts

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान

छुरा घोंप कर मौलवी की हत्या, गोपालगंज का है मामला