एक युवक गाजीपुर के कासिमाबाद तहसील का इन प्रवासियों में एक युवक उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जनपद का भी है।जो स्वदेश आने के लिए गुहार लगा रहा.है।बतादें की गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद तहसील अंतर्गत.जयरामपुर गांव निवासी कन्हैया शर्मा पुत्र अच्छे शर्मा जो अफगानिस्तान के काबुल में फंसा है।इसकी जानकारी जैसे ही कासिमाबाद एसडीएम भरत भार्गव को हुई वो तत्काल ही परिजनों. से मिलने पहुंच गये।परिजनों से मुलाकात कर एसडीएम भरत भार्गव ने कन्हैया की सकुशल स्वदेश वापसी का भरोसा दिलाया।
एसडीएम ने व्हाट्सएप द्वारा काबुल मे कन्हैया से बात की.व परिजनों को बताया की कन्हैया ठीकठाक है।एसडीएम भरत भार्गव ने मिडिया को बताया की कन्हैया काबुल शहर से करीब पाच किलोमीटर दुर है।कन्हैया बिलकुल ठीकठाक है।भरत भार्गव ने मिडिया से बात करते हुए कहा की अप्रवासियों को लाने के लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य चल रहा है।हो सकता है की आने वाले 25 तारीख तक वो भारत आ जायेगा।उधर कन्हैया की पत्नी रीना शर्मा ने भारत सरकार से कन्हैया को भारत लाने के लिए गुहार भी लगाया।