Kolkata Metro Recruitment: अप्रेंटिस के 128 पदों पर कोलकाता मेट्रो रेलवे में निकली भर्ती, 23 से शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया

Kolkata Metro Recruitment: यदि आप 10वीं पास है और सरकार नौकरी करने के इच्छुक हैं तो कोलकाता मेट्रो ने 128 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकालने जा रहा है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2025 है।
कोलकाता मेट्रो में नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए कोलकाता मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट mtp.indianrailways.gov.in पर लागईन करें। आवेदक इस वेबसाइट की मदद से किसी प्रकार की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट और वेल्डर के पदों के लिए आवेन मांगे गए हैं।

आयु सीमा: आवेदक की उम्र 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा कम से कम 55 प्रतिशत अंकों में 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही नोटिफाइड ट्रेड में NCVT/SCVT का नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आवेदन शुल्क : आवेदक सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। जबिक, एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला कैंडिडेट्स के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

Related posts

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

RRB ALP Recruitment 2026 : रेलवे में लोको पायलट की निकली बंपर भर्ती,  15 मई से करें आवेदन