RRB ALP Recruitment 2026 : अगर आप सेंट्रल गवर्नमेंट खास कर रेलवे की नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो यह आपके काम की खबर है। क्योंकि भारतीय रेलवे ने 11,127 असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती के लिए आवेदन मांगा हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी, जो 14 जून 2026 (11:59 बजे तक) तक चले। इसके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 का शार्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
आवेदन फार्म आरआरबी की वेबसाइट पर आनलाइनन भर सकते हैं
नोटिफिकेशन के अनुसार असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 के लिए आवेदन फार्म आरआरबी की वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आानलाइन फार्म भर सकेंगे।
शैक्षणिक योग्यता
यदि शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, डीजल आदि) में ITI किया होना चाहिए। इंजीनियरिंग में डिग्री और डिप्लोमा होल्डर अभ्यर्थी भी असिस्टेंट लोको पायलट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक की आयु सीमा
रेलवे भर्ती बोर्ड के मुताबिक असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र सीमा 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियम के अनुसार छूट मिलेगी। यदि वेतन की बात करें तो असिस्टेंट लोको पायलट की बेसिक सेलरी 19,900 रुपये और अन्य भत्ते साथ दिए जााएंगे।
चार चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
सीबीटी-1 : यह एक स्क्रीनिंग टेस्ट होता है।
सीबीटी-2 : इसमें तकनीकी और सामान्य विषयों पर आधारित परीक्षा होगी।
कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट: अनिवार्य साइको टेस्ट।
डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट : उम्मीदवारों का शारीरिक रूप से फिट होना और विशेषकर A1 विजन स्टैंडर्ड होना अनिवार्य है।