शादी से एक दिन पहले दूल्हे की हत्या, होनी वाली दुल्हन और उसके प्रेमी पर लगा आरोप, एक दबोचा

Murder of the groom a day before the wedding, bride-to-be and her lover accused, one arrested

उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर निकल कर आ रही है। यहां शादी से एक दिन पहले दूल्हे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना जिले के गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला गूजर टोला स्थित फकीरों वाला फाटक का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान इसी मोहल्ले के रहने वाले निहाल पुत्र मुशर्रत अली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निहाल की शादी जिले के भनोट थाना के गांव धनुपुरा निवासी एक लड़की से होना था। परिजनों ने निहाल की हत्या का आरोप उसी होने वाली दुल्हन और उसके प्रेमी पर लगाया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह है मामला

मामले के अनुसार शादी से एक दिन पहले आरोपी दूल्हे के घर पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार हो पहुंचे और खुद को दुल्हन का चचेरा भाई बताया। इसके बाद कपड़ा खरीदवाने के बहाने से दूल्हे का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या दी और शव को अजीमनगर इलाके के जंगल में फेंक दिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
इस संबंध में दूल्हे के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मृतक निहाल का शव बरामद कर लिया है।
परिजनों ने इस मामले में दुल्हन के साथ ही उसके एक प्रेमी और अन्य साथी पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके आधार पर ही पुलिस ने दूल्हे का शव भी बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपहरण और हत्या का यह मामला 14 जून का बताया जा रहा है। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस वारदात से पर्दा हटा दिया जाएगा।

Related posts

वो काली रात, जब हिंदुस्तान के सीने पर खिंची विभाजन की लकीर

Bihar News: बांकीपुर उपचुनाव में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर ने हासिल की जीत

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन