जालंधर: शहर के एक बड़े कारोबारी की बहू लाश ब्यास दरिया से बरामद हुई है। मृतका की पहचान सोनम तिवारी पत्नी मंदीप तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमन तिवारी के ससुर की गिनती जालंधर के बड़े उद्योगपतियों में होती है। बताया जा रहा है सोन पिछले दो दिन से लापता थी।
मामले के अनुसार सोनम तिवारी शनिवार को अपनी एक सहेली के साथ कार से ब्यास दरिया के किनारे गई थी। वहां वह रात करीब 9:30 बजे ब्यास दरिया पुल के पास से अचाक लापता हो गई थी। इस संबंध में सोनम तिवारी की सहेली ने बताया कि सोनम ने उसे कार में बैठने को कहा। इसके बाद खुद ब्यास पुल से दरिया मे छलांग लगा दी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और सोनम की तलाश शुरू कर दी, लेकिन वह नहीं मिली। आखारिकार घटना के दो दिन बाद सोमवान को सोनम तिवारी का शव ब्यास दिरया से बरामद हुआ। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सौंप कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Punjab News: जालंधर के कारोबारी की बहू की दो दिन बाद लाश मिली, जांच में जुटी पुलिस
Punjab News: Dead body of Jalandhar businessman found after two days, police engaged in investigation.