बिहार में बेरहमी : युवक को बांस से बांध कर पीटा, मौत; दो महिलाओं सहित पांच नामजद

Brutality in Bihar: Young man tied with bamboo and beaten, died; Five nominated including two women

बिहार के गोपालगंज जिले से हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां कुछ लोगों ने विनय राय नाम के एक युवक की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपितों दो महिलाओं सहित पांच लोग शामिल बताए जा रहे हैं। आरोपितों को नामजद कर दिया है। पीट-पीट कर हत्या करने का यह मामला जिले के महमदपुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर की बताई जा रही है।
इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत में मृतक विनय राय के पिता नरेश राय की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर भोलाराय को गिरफ्त्तार कर लिया है, जबिक अन्य चार लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा रविवार को शौच के लिए गया था। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे भोला राय ने अपने साथियों के साथ उसे बांस से बांध कर लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी।

Related posts

Bihar News: बांकीपुर उपचुनाव में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर ने हासिल की जीत

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन