Home उत्तर प्रदेश पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, ट्रैक्टर से भरे ट्राला में लगी आग  

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, ट्रैक्टर से भरे ट्राला में लगी आग  

by Jharokha
0 comment
Major accident on Purvanchal Expressway, fire in tractor loaded trolley

रजनीश मिश्र गाजीपुर। उत्तराखंड से रांची जा रहे ट्रेलर का टायर फटने के वजह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर से जा टकराया इस टक्कर के वजह से ट्रेलर में आग लग गई। ये हादसा कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव से गुजर रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ ।

ट्रेलर में आग लगने के कारण ट्रेलर पर लोड हुए आधा दर्जन से अधिक नये ट्रेक्टर जल कर खाक हो गये । इस घटना की सूचना मिलते ही एक्सप्रेस-वे सचल टीम मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने की कोशिश करते दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अधिकारियों ने बताया की ये हादसा दो ही कारणों से हुई होगी ।

अधिकारियों ने बताया की प्रथम दृष्टिया चालक झपकी आई होगी नहीं तो ट्रेलर का टायर फटा होगा बहरहाल इस घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है ।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like