Home उत्तर प्रदेश नरवर हादसे में मृतक परिवारों को समाजसेवी संतोष यादव ने आर्थिक सहायता से की मदद

नरवर हादसे में मृतक परिवारों को समाजसेवी संतोष यादव ने आर्थिक सहायता से की मदद

by Jharokha
0 comment
Social worker Santosh Yadav helped the families of the deceased in Narwar accident with financial assistance.

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर। समाजसेवी संतोष यादव शनिवार को अपने समर्थकों के साथ मरदह थाने क्षेत्र के नरवर गांव पहुंच बिजली हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले शोक संवेदना व्यक्त की । इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलते हुए हादसे में जान गवाने वालों के परिजनों को 50 50 हजार रुपए घायल परिवारों को दस दस हजार रुपये से आर्थिक सहायता की।

उन्होंने कहा की 21 तारीख को जो घटना घटी वो बहुत ही दुखद घटना थी । उन्होंने कहां की हमसे पहले समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मडल पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर जा चूका है । आज मैं भी अखिलेश यादव के निर्देश पर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर शोक-संवेदना व्यक्त करते कुछ आर्थिक सहायता भी की उन्होंने कहा की सरकार की पुलिस कहां थी एल आयू वाले कहां थे । इसके बारे में आप लोग क्या कहेंगे संतोष यादव ने कहां की काशी दास बाबा की पुजा से हमारी भावनाएं जुड़ी हुई है ।

You may also like